জ্যোতিষ , তন্ত্র , প্রাচ্যবিদ্যা বিষয়ে গবেষণা পত্র
Thursday, 17 August 2017
বৃষ রাশি
वृष -राहु के कारण आपको कई तरह से फायदा होगा। इन दिनों में अचानक धन लाभ हो सकता है। नई चीजें सीखने को मिलेंगी। नए आइडिया के साथ नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। कॉन्टैक्ट अपडेट होंगे। विचारों को ठोस तरीके से बताने में सक्षम होंगे। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। इन दिनों में आप कई मामलों में व्यस्त भी हो सकते हैं। आप किसी भी बात पर बिना लॉजिक के न बोलें। किसी की बुराई करने से बचें और लोगों के साथ और अच्छे ढंग से पेश आने की कोशिश करें। केतु के कारण आध्यात्मिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। कुछ पुराने सवालों के जवाब भी इन दिनों में आपको मिल सकते हैं। बौद्घिक क्षमता बढ़ सकती है। धार्मिक स्थानों की यात्रा हो सकती है। इन दिनों में किस्मत के भरोसे न रहें। आलसी रवैये के कारण, आप कुछ अच्छे अवसर खो सकते है।
No comments:
Post a Comment